फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मौसम साफ रहा तो कल से शुरू होगी हिसार से चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा, जानें- किराया

Wed, 13 Jan 2021 05:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
हेली टैक्सी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई टैक्सी गुरुवार से शुरु हो सकती है। मौसम साफ रहा तो यहां से हेली टैक्सी उड़ान भरेगी। तीन सीटर हवाई टैक्सी चलने की पुष्टि बुधवार को हिसार की उपायुक्त ने की। हालांकि गुरुवार को किस समय हेली टैक्सी उड़ान भरेगी, इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। उपायुक्त प्रियंका सोनी ने बताया कि हिसार से चंडीगढ़ हवाई टैक्सी चलाने को लेकर एक कंपनी उत्सुकता दिखा रही है। मौसम साफ रहा तो गुरुवार से कंपनी की पहली हवाई टैक्सी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


1755 रुपये होगा किराया 
हिसार से चंडीगढ़ तक का किराया 1755 रुपये होगा। यात्री 50 मिनट में हिसार से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि  यात्रियों का चेक इन का समय बचेगा और यात्रा का भी। यात्रियों को यात्रा से 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

टैक्सी में आएंगे केवल तीन यात्री 
एयर टैक्सी में कुल चार व्यक्ति हवाई यात्रा कर सकेंगे। एक पायलट के अलावा तीन यात्रियों के बैठने की जगह होगी। ऐसे में सिमित सीटें भरते ही एयर टैक्सी गंतव्य के लिए उड़ान भरेगी। चंडीगढ़ के अलावा फरवरी के पहले सप्ताह तक हिसार से धर्मशाला और देहरादून के लिए भी सेवाएं शुरु करने की योजना है।

हवाई टैक्सी कल से शुरु हो सकती है लेकिन यह पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करेगा।  - डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें