फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी 5 वर्षों में हिसार बनेगा बड़ी औद्योगिक बेल्ट : बेदी

Mon, 15 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक बेल्ट के रूप में उभरेगा। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के संचालन से हिसार को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और इससे औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि हिसार के विकास के लिए राज्य सरकार ने हमेशा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई विकास संबंधी मांगों को सरकार ने पूरा किया है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पंजाब में मुख्यमंत्री के दौरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना स्वाभाविक है। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण पोपली ने प्रदेश सरकार की विकास नीतियों की सराहना की।
विज्ञापन

पार्षद राजेंद्र बिडलान ने वार्ड में प्रसूति केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग रखी जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सत्यकाम आर्य, कृष्ण सरसाना, संजीव रेवड़ी और सुरेंद्र बिड़लान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें