हिसार। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल पर संत हिरदाराम नगर-निशांतपुरा रेलखंड के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09715, हिसार-तिरुपति रेलसेवा 13 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09716, तिरुपति-हिसार रेल 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 07115, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा 12 जनवरी, गाड़ी संख्या 07116, जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा 14 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा 8 जनवरी व 10 जनवरी को हैदराबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग भोपाल-संत हिरदारामनगर -नागदा-कोटा- सवाईमाधोपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भोपाल-बीना- गुना-रूठियाई-सोगरिया-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद रेलसेवा 10 जनवरी व 12 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सवाईमाधोपुर-सोगरिया-रूठियाई-गुना-बीना-भोपाल होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेलसेवा 13 जनवरी को हैदराबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग भोपाल-संत हिरदारामनगर-नागदा-कोटा- सवाईमाधोपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भोपाल-बीना-गुना-रूठियाई-सोगरिया-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा 16 जनवरी को हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सवाईमाधोपुर-सोगरिया-रूठियाई-गुना-बीना-भोपाल होकर संचालित होगी।
बठिंडा-जयपुर का रूट डायवर्ट
रेलवे द्वारा जयपुर मंडल पर सीकर-नवलगढ रेलखंड के मध्य स्थित 31 दिसंबर को समपार फाटक संख्या 209 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04703, बठिंडा-जयपुर रेलसेवा 31 दिसंबर को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया सादुलपुर-लोहारू-सीकर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा 31 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग सीकर-लोहारू-सादुलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी।