फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सोनीपत को हरा हिसार की बेटियां बनीं चैंपियन

विज्ञापन
एस्ट्रोटर्फ पर सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में चैंपियन रहीं हिसार की टीम खुशी मनाते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
एस्ट्रोटर्फ पर सोमवार को हुई हरियाणा स्टेट सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हिसार की टीम चैंपियन बन गई। हिसार की टीम ने सोनीपत को 4-1 से मात देकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही हिसार की टीम ने जीत की हैट्रिक भी पूरी की।
विज्ञापन

उधर, तीसरे स्थान पर रोहतक और चौथे स्थान पर कुरुक्षेत्र की टीम रही। विजेता टीमों को मुख्यातिथि हुडा प्रशासक अमरजीत सिंह मान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बता दें, कि एस्ट्रोटर्फ पर एक जनवरी से हरियाणा स्टेट महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू हुई थी। इसके तहत प्रदेशभर से सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में टीमों ने भाग लिया था। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर एशियाड मेडलिस्ट उदिता की माता गीता देवी, सजन लावट, ईटीओ सतेंद्र श्योराण पहुंचे। इस अवसर पर हॉकी हरियाणा से सुनील मलिक, सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक, विजेंद्र सहारण, साई इंचार्ज प्रोमिला शर्मा, कोच हरेंद्र, इंटरनेशनल कोच आनंद दांगी, विरेंद्र सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिसार टीम की अमरिंद्र ने दागे तीन गोल
मैच शुरू होने के 10वें मिनट में हिसार टीम की अमरिंद्र ने पहला गोल दाग दिया। फिर 13वें मिनट में दोबारा अमरिंद्र ने एक और गोल कर सोनीपत की टीम पर दबाव बना लिया। 37वें मिनट में हिसार टीम की अनु ने एक गोल दाग दिया। फिर 45वें मिनट में सोनीपत टीम की मनीषा ने एक गोल किया। फिर दोबारा 50वें मिनट में हिसार टीम की अमरिंद्र ने एक गोल और कर टीम को जीत दिला दी। खास बात रही कि इस मैच में हिसार टीम की अमरिंद्र ने अकेले तीन गोल दागे हैं।
तीसरे स्थान पर रोहतक तो चौथे पर कुरुक्षेत्र की टीम
वहीं सुबह सीनियर वर्ग में तीसरे और चौथे स्थान के लिए रोहतक और कुरुक्षेत्र के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रोहतक ने कुरुक्षेत्र को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छह दिन तक चली प्रतियोगिता पर एक नजर
सब जूनियर
प्रथम : हिसार
द्वितीय : सोनीपत
तृतीय : कैथल
जूनियर वर्ग
प्रथम : सोनीपत
द्वितीय : कैथल
तृतीय : हिसार
सीनियर वर्ग
प्रथम : हिसार
द्वितीय : सोनीपत
तृतीय : रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें