गुजवि में आयोजित बैठक में मौजूद कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर हरभजन बंसल व अ?
- फोटो : Hisar
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लड़कों-लड़कियों के छात्रावास में शुरू हुए मेस ऑनलाइन बिल पोर्टल को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल ने की। बैठक में छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. संदीप राणा, प्रो. शबनम व शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. ऊषा अरोड़ा उपस्थित रहीं।
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विवि द्वारा शुरू किया गया मेस ऑनलाइन बिल पोर्टल हॉस्टल के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। इस पोर्टल के तहत विद्यार्थी अपने मेस का बिल किसी भी समय नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड व अन्य मोबाइल एप से जमा कर सकते हैं। पोर्टल पर विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि प्रत्येक माह की 15 तारीख निर्धारित की गई है।
एसएमएस से मिलेगी बिल की सूचना
कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल ने बताया कि विवि के सभी मेस ठेकेदार को अपना बिल मेस ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना होगा। बिल अपडेट होते ही एसएमएस के माध्यम से विद्यार्थियों को सूचना मिलेगी। मेस कांट्रेक्टर द्वारा पोर्टल पर अपडेट की गई राशि मेस कांट्रेक्टर को दी जाएगी। पोर्टल का एक आईडी पासवर्ड विभागाध्यक्षों को भी उपलब्ध करवाया गया है, ताकि वो विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी करते समय बकाया ड्यूज बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चीफ वार्डन प्रो. संदीप राणा ने बताया कि विवि द्वारा यह पोर्टल एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर तैयार किया गया है। छात्रावास द्वारा माह की प्रत्येक सात तारीख तक विद्यार्थियों द्वारा जमा करवाई गई राशि मेस ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सुमन दहिया, वार्डन डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. विजयपाल, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. मनोज, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. हरदेव, हॉस्टल कोर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी भाटिया, डॉ. वंदना सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर ऐंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर के निदेशक मुकेश अरोड़ा, कुलपति के सचिव मुकेश कुमार, उप कुलसचिव सत्यपाल सिंह, एचडीएफसी बैंक के अधिकारी अंशुल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।