फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। भिवानी रोहिल्ला स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। अंडर-19 वर्ग की इस प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स वर्ग की टीमें नेशनल स्टाइल कबड्डी में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


पहले दिन प्रदेश के 22 जिलों की टीमों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें हिसार जिले की लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले देखने के लिए ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी।

रविवार को शेष मुकाबले होने के बाद फाइनल खेला जाएगा। भूपेंद्र पनिहार ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष मंत्री कृष्ण पंवार, अध्यक्ष कुलदीप दलाल और महासचिव नसीब जांगू की देखरेख में हो रही है। पहले दिन मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा और विधायक रणधीर पनिहार के पुत्र भूपेंद्र बतौर अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें