डेयरी संचालक जीवन की 4 अगस्त की सुबह कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की थी। पुलिस अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सूर्य नगर डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिंघवा राघो निवासी साहिल और भाटला निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन
बुधवार को इस मामले में महापंचायत आयोजित की गई थी। इस दौरान फैसला लिया गया था कि 14 अगस्त सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजा एकत्रित होकर प्रदर्शन किया जाएगा और हाईवे जाम किया जाएगा। अगर सरकार इस मामले में फिर भी ठोस कदम नहीं उठती है तो 15 अगस्त को हांसी में सीएम के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इस हत्याकांड को हुए 9 दिन हो चुके हैं और अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।