hisar STF arrested two accused with 30 kg Affeem
- फोटो : Hisar
हिसार की स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट ने निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पटियाला के लुहंद निवासी दर्शन सिंह व पटियाला के भूरी माजरा निवासी दविंद्र सिंह को वीरवार रात करनाल के अंधेड़ा गांव में नाकाबंदी कर ट्रक सहित काबू किया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो 340 ग्राम अफीम बरामद की।
पुलिस ने बरामद अफीम और 18 टायर वाले ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ करनाल के सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार एसटीएफ इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम से उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम लाल, सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनूप सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सिपाही सत्यनारायण, अजय कुमार व विवेक कुमार मौजूद रहे।