फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहारी सीजन में हिसार-सोगरिया स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 04735, हिसार-सोगरिया (कोटा) 18 और 26 अक्तूबर को हिसार से सुबह 6 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 3.05 बजे चलकर रात 9.05 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
विज्ञापन


साथ ही ट्रेन संख्या 04736, सोगरिया (कोटा)-हिसार स्पेशल रेलसेवा 19 और 27 अक्तूबर को सोगरिया से रात 10.10 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 2.50 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 3.00 बजे चलकर सुबह 11.05 बजे हिसार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद, मुकंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमू, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, ईसरदा, चौथ का बरवाडा, सवाईमाधोपुर, इंद्रगढ, सुमेरगंज मंडी, लाखेरी और केशोरायपाटन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस रेल में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें