फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज दोपहर 2.10 बजे सातरोड से रवाना होगी हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर

Fri, 16 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार करने के बाद शुक्रवार को यह ट्रेन दोपहर 2.10 बजे सातरोड से दिल्ली के लिए रवाना होगी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल सातरोड स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

अभी यह ट्रेन दिल्ली और रेवाड़ी के बीच प्रतिदिन संचालित हो रही है। रेलवे ने इसे रेवाड़ी से वाया भिवानी होकर सातरोड तक संचालित करने का निर्णय लिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से सीधे सातरोड तक यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा। विस्तारित स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। दिल्ली-सातरोड पैसेंजर ट्रेन पहले की तरह अपने निर्धारित समय सुबह 07:10 बजे दिल्ली जंक्शन से चलकर 09:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां 45 मिनट रुकने के बाद 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी। वापसी में इस गाड़ी के समय में बदलाव किया गया है। रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन पहले दोपहर 12 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 3.25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचती थी। अब यह गाड़ी विस्तार होने के बाद सातरोड से दिल्ली के लिए दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान कर वाया भिवानी होते हुए शाम 5.30 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी और 45 मिनट रुकने के बाद शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी।

गोरखपुर-बठिंडा ट्रेन आज से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी
गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर- बठिंडा लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 17 मई से अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी- लखनऊ- कानपुर सेंट्रल की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग बाराबंकी- मल्हौर- ऐशबाग जंक्शन- कानपुर सेंट्रल के रास्ते पर चलेगी। यह गाड़ी बादशाह नगर ,ऐशबाग जंक्शन स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसका लखनऊ स्टेशन हटाया गया है। गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा- गोरखपुर 16 मई से 8 जून तक अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल- लखनऊ-बाराबंकी की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल- ऐशबाग जंक्शन- मल्हौर- बाराबंकी के रास्ते चलेगी, मार्ग में यह गाड़ी ऐशबाग जंक्शन, बादशाह नगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें