फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा योग कल्चर चैंपियनशिप में हिसार ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
रविदास छात्रावास में योग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा योग कल्चर एसोसिएशन की ओर से हिसार बाईपास स्थित रविदास छात्रावास में बुधवार को एक दिवसीय लड़के और लड़कियों की स्टेट योग कल्चर चैंपियनशिप हुई। चैंपियनशिप में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में हिसार मंडल आयुक्त अशोक गर्ग पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। चैंपियनशिप में हिसार ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

हरियाणा योग कल्चर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सचिव एवं पीटीआई वीरेंद्र ने बताया कि अब चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी 6 जून से 8 जून कंचनपाड़ा (पश्चिम बंगाल) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अध्यक्षता हरियाणा एथलेटिक्स के कार्यकारिणी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनोज कड़वासरा, सतीश सरोया, नरेश सेलपाड, चेयरमैन विकास गोदारा आदि पहुंचे। कोच आनंद, कोच हंसराज, कोच गोविंद्र, मुकेश योगी, नर्सरी कोच संदीप ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। इस मौके पर बंटी खरड़, विकास शर्मा, नीरज वर्मा, एडवोकेट मुकेश, सचिन, सौरभ बूरा आदि मौजूद रहे

-

प्रतियोगिता के परिणाम
6 से 10 आयु वर्ग में लड़कियां

प्रथम : हिसार से रानया

द्वितीय : हिसार से बरुनी

तृतीय : प्रिया



10 से 15 आयु वर्ग में लड़कियां

प्रथम : हिसार से मंदितया

द्वितीय : भिवानी से मानवी

तृतीय : हिसार से कल्पना

-

15 से 22 आयु वर्ग में लड़कियां

प्रथम : हिसार से मुस्कान

द्वितीय : सुप्रिया

तृतीय : हिसार से प्रोमिला



22 से 30 आयु वर्ग में लड़कियां
प्रथम : भिवानी से नेहा

द्वितीय : भिवानी से संगीता

तृतीय : हिसार से रेनू



30 से 40 आयु वर्ग

प्रथम : हिसार से सुनीता

द्वितीय : हिसार से अमित

तृतीय : भिवानी से सोनिया

-

40 से 55 आयु वर्ग

प्रथम : हिसार से रैना

द्वितीय : चरखीदादरी से कविता

तृतीय : फतेहाबाद से सुमन



6 से 10 आयु वर्ग में लड़के

प्रथम : हिसार से गोपेश

द्वितीय : हिसार से हैरिस

तृतीय : चरखीदादरी से तनुज, रोनित


10 से 15 आयु वर्ग

प्रथम : हिसार से अभी

द्वितीय : रोहतक से प्रशांत

तृतीय : कैथल से रिकी



15 से 22 आयु वर्ग

प्रथम : भिवानी से जतिन वर्मा

द्वितीय : कुरुक्षेत्र से विक्की

तृतीय : सोनीपत से अमन



30 से 40 वर्ष आयु वर्ग

प्रथम : हिसार से सुदेश

द्वितीय : सिरसा से विक्रम

तृतीय : पंचकूला से राजू



40 से 55 आयु वर्ग

प्रथम : चरखीदादरी से वीरेंद्र

द्वितीय : हिसार से सुशील पूनिया

तृतीय : चरखीदादरी से सत्यवान



65 से ऊपर आयु वर्ग में

प्रथम : हिसार से राजकुमार



मैंने तीन साल पहले फिटनेस के लिए योग शुरू किया था। उसके बाद धीरे-धीरे योग में रूचि बढ़ने लगी तो मैंने इसे अपना कॅरिअर समझकर अभ्यास करना शुरू कर दिया। स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हूं। मैंने ऋषिकेश से योग में टीचर ट्रेनिंग कोर्स भी किया हुआ है। जो मेरे भविष्य में काफी काम आएगा। मेरा सपना योग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत नाम रोशन करना हैं। - हिमानी, योग खिलाड़ी, भिवानी
विज्ञापन




मैं दो साल से योग कर रही हूं। पहली बार ही स्टेट चैंपियनशिप में अपना प्रदर्शन किया है। मेरे पास फिजिकल एजुकेशन थी। इस पर टीचर राजेश ने कहा कि तुम योग में अपना भविष्य बना सकते हो। उसके बाद मैंने योग का अभ्यास शुरू कर दिया। पिता सुरेश कुमार मजदूरी करते है। उसके बाद भी पिता ने मुझे प्रशिक्षण के लिए भेजा। अब मैं पदक जीत परिवार का नाम रोशन करूंगी। - निशु, योग खिलाड़ी भिवानी



छह साल पहले मैंने योग से कॅरिअर की शुरुआत की थी। मैं तीन बार राष्ट्रीय और एक बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल चुकी हूं। मगर पदक नहीं जीत पाई। इससे सीख लेते हुए मैंने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। मेरे पिता सत्यवान पेंटर है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मेरा सपना सरकारी नौकरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना हैं। - मुस्कान, योग खिलाड़ी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें