फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में 84 लाख की लागत से बने सीड प्रोसेसिंग प्लांट- कंट्रोल रूम का उद्घाटन

विज्ञापन
हिसार- लुवास कुलपति प्रो. बीआर. कांबोज सीड प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फार्म निदेशालय में 84 लाख रुपये की लागत से बने सीड प्रोसेसिंग प्लांट व कंट्रोल रूम का उद्घाटन कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्ता पूर्वक बीज उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। नए सीड प्रेसेसिंग प्लांट से अब कम समय में ज्यादा बीज तैयार किया जा सकेगा। किसानों को समय पर इसकी आपूर्ति हो सकेगी। अनुसंधान निदेशक डॉ. जीतराम शर्मा ने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय किसानों को रबी व खरीफ की विभिन्न फसलों के उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवा रहा है। केवल फार्म निदेशालय में ही हर साल करीब 10 हजार क्विंटल बीज तैयार किया जाता है। पहले से लगे सीड प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 20 क्विंटल प्रति घंटा थी।
1979 में लगाए गए इस मेकेनिकल प्लांट होने के कारण इसमें लेबर ज्यादा लगती थी। नया सीड प्रोसेसिंग प्लांट अत्यंत आधुनिक व स्वचालित है जिसकी क्षमता 40 क्विंटल प्रति घंटा है। यह प्लांट डस्ट ऐस्पीरेशन सिस्टम से युक्त होने के कारण सीड प्रोसेसिंग के दौरान सीड प्रोसेसिंग हॉल में धूल-मिट्टी नहीं होती। फार्म निदेशक डॉ. एसके धनखड़ ने बताया कि इस सीड प्रोसेसिंग प्लांट में मुख्त: गेहूं, जौ, सरसों, चना, मूंग, ग्वार, बाजरा इत्यादि फसलों का बीज तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें