फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हिंदू और भगवा को आतंकवाद बना दिया : इंद्रेश

Sat, 14 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
इंद्रेश्‍ा कुमार - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सहिष्णु है हिंदू, कांग्रेस असहिष्णुता के नाम पर लड़वाना चाहती है
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदू सबसे बड़ा सहिष्णु शब्द है, जिसमें सब धर्मों, जातियों, पंथों के लोग सम्मान से रहते हैं, लेकिन कुछ लोग असहिष्णुता के नाम पर लोगों को लड़वाना चाहते हैं। कांग्रेस इसके नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने विदेशियों के एजेंट के रूप में काम कर भारत, भारतीय और हिंदुत्व को बदनाम कर दिया है। वर्तमान सरकार में एक नई राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक नीति का जन्म हुआ है। कांग्रेस को इस सरकार से सबक लेना चाहिए।

स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति देवी-देवताओं का अपमान नहीं
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश में स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का अर्थ यह नहीं है कि देवी-देवताओं का अपमान किया जाए। यदि कोई इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समझता है तो भगवान उसे सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन


भाषाओं का फर्क है, हर कोई बोलता है भारत माता की जय
उन्होंने कहा कि हिंदी, संस्कृत, उर्दु, अंग्रेजी सब लोग इन अलग-अलग भाषाओं में भारत मां की जय बोलते हैं, लेकिन कुछ अज्ञानी लोग बिना बात के मुद्दा बना देते हैं। मुसलमान उर्दू में बोलते हैं कि मादरे वतन हिंदुस्तान की जय, जिसका अर्थ भारत माता की जय बोलना ही है।

जो जन्मता है, वो मरता है और पाक की जन्मतिथि है
इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान विश्व का सबसे पुराना देश है। विश्व में जो जन्मता है, वो मरता है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जन्मतिथि 14 अगस्त 1947 है, बांग्लादेश की 16 दिसंबर 1971 है, जबकि हिंदुस्तान विश्व का सबसे पुराना देश है। इसकी जन्मतिथि भला कौन बता सकता है। यह तो अमर है, लेकिन जिसकी जन्मतिथि है, उसे एक दिन मरना भी है।
विज्ञापन


कभी-कभी शैतान के कारण भी देश का भला हो जाता है
उन्होंने कहा कि हैदराबाद के एक नेता ओवैसी, देवबंद के मौलाना और आजम खान ने भारत माता की जय को लेकर एक जोरदार विवाद खड़ा किया। यह विवाद उन्होंने भाषा के अज्ञान और मन में घृणा, हिंसा के कारण पैदा किया। वे माहौल बिगाड़ना चाहते थे, लेेकिन उनके द्वारा किए गए गलत विवाद ने अच्छा रूप लिया और लोग बिना बात के भारत माता की जय बोलने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें