फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कारण हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 14 से 16 जनवरी तक रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के शकूर बस्ती स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी 14 जनवरी व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14737, भिवानी- तिलकब्रिज 15 जनवरी व 17 जनवरी को, ट्रेन संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 14 जनवरी व 16 जनवरी को, ट्रेन संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार 14 जनवरी व 16 जनवरी को रद्द रहेंगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली 5 जनवरी से 16 जनवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह रोहतक तक संचालित होगी। यह ट्रेन रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
ट्रेन संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर 7 जनवरी, 14 जनवरी व 16 जनवरी को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर कैंट 26 दिसंबर, 2 जनवरी व 9 जनवरी को अगरतला से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-सोनीपत-गोहाना-रोहतक होकर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा 29 दिसंबर, 1 जनवरी से 4 जनवरी तक दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा 29 दिसंबर, 1 जनवरी से 4 जनवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली किशनगंज/दया बस्ती स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें