फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सांसद चौटाला ने टोल कंपनी के निर्देश, बोले लावारिस पशु मुक्त न हुआ रोड तो करेंगे टोल बंद

Wed, 19 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला - फोटो : file
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार-दिल्ली टोल रोड को लावारिस पशुओं से मुक्त नहीं किया तो हम केंद्र सरकार को टोल बंद करने के लिए लिखेंगे। तय नियमों के अनुसार टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले हिसार बस अड्डे तक के एरिया को टोल से छूट का फायदा दो।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक डेवलेपमेंट मॉनीटरिंग एंड कोआरडिनेशन कमेटी दिशा कमेटी की दूसरी बैठक सांसद दुष्यंत चौटाला ने जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में ली। कमेटी के को-चेयरमैन राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा भी बैठक में शामिल हुए। मीटिंग में डीसी निखिल गजराज, एडीसी विजय कुमार, जीजेयू कुलपति टंकेश्वर कुमार, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, विधायक अनूप धानक, सहित विभिन्न विभागों के 170 अधिकारी शामिल हुए।
 सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार-रोहतक के बीच टोल संचालित करने वाली सद्भाव कंपनी के प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा कि वे रोहतक से हिसार के बीच टोल रोड को आवारा पशुओं से पूर्ण रूप से मुक्त करें। अगली बैठक तक इस पर लावारिस पशुओं को नहीं रोका तो केंद्र सरकार को टोल बंद करने के लिए लिखेंगे। सांसद ने कहा कि हिसार और हांसी के 20 किलोमीटर के दायरे में सभी वाहन स्वामियों को टोल पास की सुविधा दें। हिसार बस अड्डे तक के एरिया को इस छूट में शामिल करें। रोड के दोनों ओर फेसिंग करवाएं। 
विज्ञापन


लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
दुष्यंत चौटाला ने जुगलान गांव के पास कट बनाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि गांव को कट देने की बजाए एक शिक्षण संस्थान पर मेहरबानी की पूरी जानकारी है। इस मामले में घूस लिए जाने के बारे में भी मेरे पास सबूत हैं। अगर गांव के लोगों की समस्या दूर नहीं की तो मामले को लोकसभा में उठाएंगे। सांसद ने गैबीपुर और चौधरीवास गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों की परेशानी को दूर करने के निर्देश दिए। 

पटेल नगर आरयूबी और साउथ बाईपास जल्द पूरा हो
बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला ने पटेल नगर आरयूबी बनने में आ रही परेशानियों को दूर करते हुए जल्द से जल्द इसके निर्माण प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग तालमेल करें। उन्होंने कहा कि साउथ बाईपास का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें जिससे कि शहर में जाम की समस्या से निजात मिले। 

जिला परिषद डिप्टी सीईओ हो होगा नोटिस जारी 
सांसद दुष्यंत चौटाला ने जिला परिषद डिप्टी सीईओ को बैठक में न आने तथा पूर्व सूचना के बावजूद दिशा की बैठक के बराबर जिला परिषद की बैठक बुलाने पर नोटिस जारी करने को कहा। उपायुक्त कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। 

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मांगा जवाब
सांसद दुष्यंत चौटाला ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जारी किए गए नोटिस पर जवाब मांगा। एडीसी विजय कुमार ने मौके पर ही बताया कि एक्सईएन सुनवाई के दौरान जवाब देने नहीं आए। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों जांच रिपोर्ट पर भी एक्सईएन से जवाब मांगा। एक्सईएन राय सिंह ने कहा कि नोटिस मिलने के दिन ही जवाब दे दिया था।

आरयूबी के लिए बजट
पटेल नगर आरयूबी के सवाल पर निगम अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में मुख्यालय को बजट के लिए पत्र भेजा है। साइकिल ट्रैक के बारे में अधिकारियों ने कहा कि हमने 409 करोड़ के प्रोजेक्ट अमृत योजना में भेजे थे। केवल 25 लाख रुपये का बजट मिला। इस कारण काम अटका हुआ है।  

हर वार्ड में हार्न बजाकर गाड़ी उठाएगी कचरा
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बारे में निगम के एक्सईएन रामजीलाल ने कहा कि 20 वार्ड में से 13 वार्ड में शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन है। बाकी वार्ड में 70 प्रतिशत कवरेज है। हमने स्वच्छ भारत मिशन में 16 टाटा एस, डंपर पलैसर, डस्टबीन मांगे हैं। यह मिलने के बाद हर गली में गाड़ी जाकर हार्न बजाकर लोगों का कचरा कलेक्ट करेगी।

डी-प्लान के कामों को लेकर विधायक नाराज
विधायक अनूप धानक तथा रणबीर गंगवा ने डी-प्लान के बजट में विधायकों की अनदेखी का सवाल उठाया। विधायकों ने कहा कि उन्होंने 50-50 लाख के काम दिए। एक आध काम ही स्वीकृत किए। एडीसी ने प्लानिंग आफिसर से जवाब मांगा। पीओ जोगेंद्र कालीरामना ने कहा कि डीसी के निर्देश अनुसार विधायकों के 10-10 लाख के काम मंजूर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें