फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर फिजीबिलिटी हुई तो हिसार में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सीएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर फिजीबिलिटी हुई तो हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। करीब 240 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद इंटरनेेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने में दिक्कत नहीं।
विज्ञापन


हिसार के ओल्ड गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विकास रैली को संबोधित किया कि प्रदेश सरकार ने खेलों को लेकर विशेेष नीति तैयार की है, जिसके तहत हर गांव में व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। एक करोड़ की कुश्ती के बाद जल्द ही एक करोड़ की कबड्डी प्रतियोगिता कराएंगे। युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए इस तरह की योजना देश के किसी राज्य में नहीं। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ओर से हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की मांग पर सीएम ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के साथ वर्ल्ड लेवल का इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए।

उस लेवल के होटल, इंटरनेशनल लेवल की यातायात सुविधाओं की जरूरत होगी। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रस्तावित है। एयरपोर्ट बनने के बाद क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा सकता है। इसके लिए विभाग से डिटेल सर्वे कराएंगे। अगर फिजिबलिटी हुई तो हिसार में इंटरनेेेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा एक हरियाणवी एक स्लोगन के अनुुसार पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य होंगे। इस मौके पर सीएम ने विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि हिसार में पिछले डेढ़ साल में 180 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें काफी काम पूरे हो चुके हैं। काफी काम जल्द ही पूरे होंगे।
विज्ञापन



सीपीएस की ओर से रखी गई हैंगिंग मार्केट की मांग पर भी सीएम ने फिजिबिलिटी सर्वे कराने की बात कही। सीएम ने कहा कि अगर यह संभव हुआ तो इसे मंजूरी दे दी जाएगी। बस अड्डे के पास फुट ओवरब्रिज पर हैंगिंग मार्केट का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर करीब दो करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें अलग-अलग साइज की 60 दुुकानें और बूूथ बनाए जाने हैं।

 सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया
सीएम ने हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी पर करीब साढे़ 8 करोड़ की लागत से सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया। सेक्टर एक चार के पास से होते हुए यह रोड हिसार जलघर तक पहुंचता है। इस डिस्ट्रीब्यूटरी के अंडर ग्राउंड कर सड़क बनाने के बाद जलघर तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा। साथ ही लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक सड़क भी मिलेगी।

डिस्ट्रीब्यूरी पर रोड बनाने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी
सीएम ने डाबड़ा माइनर पर सेक्टर 13, जवाहर नगर, राजगढ़ रोड तक पहुंचने वाली डिस्ट्रीब्यूटरी पर रोड बनाने के प्रोजेक्ट को भी सीएम ने मंजूर किया। इस रोड के बनने के बाद डाबड़ा रोड से राजगढ़ रोड तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रोड मिलेगा। सेक्टरवासियों को सबसे अधिक फायदा होगा।

पड़ाव चौक से बरवाला चुंगी तक फोरलेन होगी सड़क
पड़ाव चौक से बरवाला चुंगी तक सड़क को फोरलेन करने के काम को सीएम ने स्वीकार किया। करीब एक करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बनेगी। कैंप चौक, सब्जीमंडी, पड़ाव की ओर से बरवाला चुंगी की ओर जाने वालों को इसका फायदा होगा।

डीसीएम मिलगेट से एनएच 10 तक बनेगी सड़क
 डीसीएम मिलगेट से एनएच 10 तक की सड़क पिछले बीस साल से दो विभागों के बीच अटकी थी। सीएम ने कहा कि करीब 93 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। दोनों विभागों के अधिकारी जल्द ही तय करेंगे कि कौन सा विभाग इसका निर्माण कराएगा।

ऋषि नगर में विद्युत शवदाह गृह
हिसार के ऋषि नगर में विद्युत शवदाह गृह बनाया जाएगा, जिस पर करीब दो करोड़ तक खर्च आने का अनुमान है। सीएम ने इस काम को जल्द पूरा कराएंगे, जिससे शवों का अंतिम संस्कार करने में लकड़ी का खर्च नहीं आएगा। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।

सीपीएस बोले, 50 साल पर भारी पिछले 15 महीने
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हिसार में 167 विकास कार्य मंजूर किए गए, जिनमें 65 काम पूरे हो चुके हैं। 65 काम प्रोग्रेस में हैं। करीब 37 काम जल्द शुरू कराए जाएंगे। विकास के मामले में पिछला डेढ़ साल अब तक के 50 साल के शासन पर भारी है। हिसार को वाशिंग यार्ड दिया गया। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एलान किया गया। हर एक एरिया में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। अब तक हिसार की जनता गंदे पानी से तैयार सब्जियां-फसल खा रही थी। 40 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद हिसार की जनता को शुद्ध फसलें मिलेंगी। सीपीएस गुप्ता ने हिसार की एक यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल लेवल की बनाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें