फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद का लालच मत कीजिए, संगठन खुद आपके बारे में अच्छा सोचेगा

Sun, 03 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
बीजेपी नेता - फोटो : buraeau
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटा व्यक्ति बड़े से बड़ा पद हासिल कर सकता है। पद का लालच मत कीजिए, आप काम करते रहिये, संगठन खुद आपके बारे में अच्छा सोचेगा। हम सत्ता भोगने नहीं, राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं।
विज्ञापन


अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि पिछले 68 साल से सेवा का काम कर रहे थे तो अब पद का लालच क्यों आ गया। आप संगठन के लिए राष्ट्र को समर्पित होकर काम करते रहें। पार्टी विद द डिफरेंस का मतलब यही है। हम अलग तरीके की सोच लेकर आए हैं। इस पार्टी में छोटे से छोटा व्यक्ति बडे़ से बड़ा पद हासिल कर सकता है, जिसका उदाहरण है नरेंद्र भाई मोदी। बडेे़ से बड़े व्यक्ति को पार्टी से बाहर किया जा सकता है, जिसका उदाहरण है जनसंघ के संस्थापक सदस्य बलराज मधोकर। 


पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय जिलास्तरीय सम्मेलन शनिवार को अग्रसेन भवन में आरंभ हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने की। सत्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि फसल बीमा योजना किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे हर किसान को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


योग को 192 देशों में पहुंचाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत की संस्कृति विश्व शिखर पर पहुंची है। केंद्र सरकार की ऐसी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है। सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत लाभ के बारे में न सोचें। राष्ट्रीयता की भावना से काम करें। देश और समाज को आगे ले जाने के लक्ष्य को लेकर काम करें। 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव कर्ण सिंह राणौलिया, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, डा. सुभाष खुंडिया, श्रीकुमार शर्मा, अरुण दत्त शर्मा,  जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, एडवोकेट योगेश सिहाग, कृष्ण बिश्नोई, सुनील वर्मा, भूपेंद्र राघव, नरेश सिंगल, सुनील दुग्गल, सुदेश चौधरी, राजेंद्र लांबा, कंवलजीत कुंडू सहित अन्य उपस्थित रहे। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। कार्यकर्ता हर आखिरी हिस्से तक विकास कार्य पहुंचाने में सहयोग करें। 

इन्होंने भी दिया प्रशिक्षण 
दूसरे सत्र में जिला महामंत्री सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मीडिया प्रबंधन व सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित किया गया। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक विक्रम गौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। तीसरे सत्र में  जिला के प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा ने संगठन के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला प्रमुख ज्योति बैंदा और सह प्रमुख अशोक कन्नौजिया ने किया।  

सीनियर लीडर्स रहे गायब
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष केएल रिणवा, पूर्व अध्यक्ष रवि सैनी, निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक मंदीप मलिक, नलवा से भाजपा प्रत्याशी रहे मास्टर हरि सिंह सहित कई अन्य सीनियर लीडर गायब रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें