फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कबड्डी में हिसार की लड़कियों ने जीती चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से पलवल के गांव बंचारी में हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें लड़कियों में हिसार की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं, पहले स्थान पर कैथल और तृतीय स्थान पर चरखी दादरी और भिवानी की टीम रही। इसी प्रकार लड़कों में प्रथम सोनीपत, द्वितीय पलवल, तृतीय महेंद्रगढ़ और यमुनानगर की टीम रही।
विजेता टीमों को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान कैबिनेट मंत्री कृष्णपाल पंवार, चेयरमैन कुलदीप दलाल, सचिव नसीब जांगू ने टीम को बधाई दी। हिसार टीम में शामिल रही खासा महाजन की पलक ने बताया कि वह ढाई साल से अभ्यास कर रही हैं। दो बार स्टेट में स्वर्ण पदक जीत चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। इसी प्रकार हसनगढ़ की जानवी पांच साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। अंडर-14 और अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सब जूनियर नेशनल में भी जानवी ने रजत पदक हासिल किया था। वहीं, खासा महाजन की प्रिया छह साल से अभ्यास कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें