हिसार। कैमरी रोड स्थित स्काई हाक्स ग्राउंड में फर्स्ट ब्रदरहुड क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खेला गया। इसमें हिसार डोमिनेटर और हिसार रेड बुल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हिसार डोमिनेटर ने रेड बुल को दो रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हिसार डोमिनेटर ने हिसार रेड बुल को 180 रन का टारगेट दिया। हिसार डोमिनेटर की तरफ से आकाश और नवीन रावत ने पारी की अच्छी शुरुआत की। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद कुलवीर और दीपक जोशी ने अच्छी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। कुलबीर ने 26 गेंद में 45 रनों का योगदान दिया। वहीं, दीपक जोशी एक छोर पर खड़े रहे और 24 गेंद पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाए और टीम का स्कोर 180 रन के लक्ष्य तक ले गए। हिसार रेड बुल की तरफ से साजन ने अच्छी पारी की शुरुआत की और 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 के करीब ला दिया।
धीरे-धीरे मैच रोमांचक स्थिति में आकर खड़ा हो गया मगर हिसार डोमिनेटर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए यह रोमांचक मैच दो रन से जीत लिया। हिसार डोमिनेटर के आकाश के अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।