फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हिसार पूरे प्रदेश में रहा सबसे ठंडा, दर्ज किया गया इतना तापमान; जनवरी में सर्दी दिखाएगी तेवर

Thu, 15 Jan 2026 09:42 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

मौसम विभाग ने जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड रहने की संभावना जताई है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। 
विज्ञापन
हिसार में सुबह के समय छाई धुंध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में वीरवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार से एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। ऐसे में शुक्रवार से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे इलाके में रात का तापमान जमाव बिंदु और जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 0.8 डिग्री और नारनौल में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

अधिकतर स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बन रही है। वहीं, सुबह के समय अधिकतर स्थानों पर सघन से अति सघन कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से शीत दिवस की स्थिति भी पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होगा। 16 से 18 जनवरी के दौरान आंशिक बादल छाएंगे। दूसरा 19 जनवरी को सक्रिय होने से 19 से 22 जनवरी के दौरान आंशिक बादल छाने और उत्तरी जिलों पर एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 

वहीं, 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मध्यम बारिश होगी। इस विक्षोभ के गुजरते ही 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 जनवरी के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में इस महीने के अंत तक ठंड अपने तेवर दिखाएगी।

ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-5.0

हिसार-0.2
करनाल-4.8

नारनौल-1.5
रोहतक-4.4

फरीदाबाद-4.1
गुरुग्राम-5.3

जींद-2.6
नूंह-2.9

पानीपत-4.1
सिरसा-2.9

सोनीपत-2.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें