फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रग्बी सीरीज में दूसरी बार चैंपियन बना हिसार

Tue, 24 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मिलगेट स्थित ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क में आयोजित रग्बी सीरीज में भाग लेते ​​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट स्थित ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क में मंगलवार को रग्बी सीरीज आयोजित की गई। इस सीरीज में हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, फतेहाबाद और सोनीपत से टीमें पहुंची। इसमें दूसरी बार हिसार चैंपियन बना।
विज्ञापन

लीग मैच के बाद नॉक आउट मैच करवाए। रग्बी सीरीज में पहला मुकाबला हिसार और चरखीदादरी के बीच हुआ। इसमें हिसार के लड़कों की टीम ने चरखी दादरी को 3-2 के ट्राई स्कोर से हरा दिया। इसी प्रकार अगला मैच में हिसार और भिवानी के बीच खेला गया। इसमें हिसार की टीम ने भिवानी को 12-0 के ट्राई स्कोर से हरा दिया।
चरखीदादरी और सोनीपत के बीच हुए मुकाबले में चरखीदादरी ने सोनीपत को 35-0 के ट्राई स्कोर से हराया। वहीं, फाइनल के मुकाबले में हिसार ने दादरी को 40- 15 के ट्राई स्कोर से हराया। रग्बी सीरीज में हिसार लगातार दूसरी बार चैंपियन बना हैं। सीरीज का रनरअप का अवार्ड चरखी दादरी ने जीता। इस अवसर पर रेफरी की भूमिका में इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त कोच राजेश तक्षक रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे त्रिलोक शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हिसार रग्बी संगठन के अध्यक्ष प्रवीण उड़ान, चेयरमैन विजेंद्र पंघाल, उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, कोच अमरजीत व वरिष्ठ सहसचिव मनिक जागलान, सीएस स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सतीश कुमार ने खिलाड़ियों का बधाई दी। अध्यक्षता सुपरवाइजर अजीत ने की। लाइनमैन की भूमिका में राहुल सांगवान रहे।
कोच की भूमिका अमित राजली ने निभाई। कन्वीनर एडवोकेट नीरज वर्मा व राजू कनोह ने बताया कि इस सीरीज का आयोजन इसलिए भी अहम है कि हरियाणा की जूनियर रग्बी प्रतियोगिता मिलगेट स्थित जिंदल पार्क में ही आयोजित की जा रही है।
अब 29 जून को इसी पार्क में सुबह 10 बजे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें प्रदेशभर से टीमें भाग लेंगी। इससे पहले रग्बी सीरीज गांव खरड़ में आयोजित करवाई गई थी। इस मौके पर संदीप सोनी, एडवोकेट मुकेश कुमार, दीपक कोहाड, प्रमोद कौशिक, मास्टर कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें