फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झारखंड के आर्यन को हरा फाइनल में पहुंचा बॉक्सर उदय

Tue, 24 Jun 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रोहतक में चल रही जूनियर नेशनल बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप में सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड के आर्यन क
विज्ञापन
हिसार। रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में चल रही छठी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सर उदय ने मंगलवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बॉक्सर उदय ने सेमीफाइनल में झारखंड के आर्यन को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को उदय का फाइनल मुकाबला दिल्ली के बॉक्सर ध्रुव खरब के साथ होगा। इस चैंपियनशिप में बॉक्सर उदय 44 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में पंच का दम दिखा रहा हैं।
उदय के पिता विनय बिजारणिया बॉक्सिंग के कोच हैं। वह अपने पिता के पास हांसी स्थित शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा हैं। बॉक्सर उदय ने पिछले साल एशियन सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

पिता विनय का कहना है कि बेटी उदय की शुरू से ही खेलों में रूचि थी। उसके बाद एकेडमी में ही बेटे को रिंग में उतार दिया। उम्मीद है कि बेटा बुधवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करेगा। पहले भी बेटा कई पदक जीत चुका हैं। मुझे बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें