फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से हरा जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
डाबड़ा में हुई 37वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में विजेता रही हिसार की ? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा में हुई 37वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को हिसार की टीम ने फाइनल मुकाबले में सोनीपत को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। हिसार ने सोनीपत को 2-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। हिसार की ओर से 6वें मिनट में दीपक ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 51वें मिनट में रोहित ने गोल किया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

झज्जर के गगनदीप ने लगाई गोल की हैट्रिक
इससे पहले तीसरे स्थान के लिए जींद और झज्जर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में झज्जर ने 4-3 से जीत हासिल की। झज्जर की ओर से गगनदीप सिंह ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक मारी। गगनदीप ने दूसरे, पांचवें और 9वें मिनट में गोल किया। वहीं, 14वें मिनट में वासुदेव ने गोल किया। जींद की तरफ से 24वें मिनट में अंकित, 48वें मिनट में रोहित और 53वें मिनट में धीरज ने गोल किया। इस अवसर पर हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग, पूर्व पंचायत मंत्री कंवर सिंह डाबड़ा, सेवानिवृत डीईओ देवेंद्र सिहमार, सुनील मलिक, मनदीप मलिक, सतबीर वर्मा, सरपंच सूर्यदीप डाबड़ा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें