हिसार। जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी की बैठक बुधवार को हुई जिसमें 15 मई को प्रस्तावित सालाना चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। एडहॉक कमेटी के सदस्य जेएस मल्ही ने बताया कि बार काउंसिल के 5 अप्रैल के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव 15 मई को निर्धारित किए गए थे लेकिन 10 अप्रैल को जारी नए पत्र के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से पंजाब एवं हरियाणा की सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव बार काउंसिल के निर्देशों के तहत ही होते आ रहे हैं। इसी क्रम में हिसार बार ने चुनाव कराने के लिए बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को पुनः पत्र भेजा है। कमेटी ने बताया कि अब चुनाव बार काउंसिल के आगामी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कार्यकारिणी का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो चुका है और फिलहाल एडहॉक कमेटी ही कार्यभार संभाल रही है। ब्यूरो