फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के चाचा ससुर रणधीर पूनिया ने छोड़ी जजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद के बीच पवन कुमार के चाचा ससुर रणधीर सिंह पूनिया ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

बरवाला में बुधवार को मीडिया से बातचीत में रणधीर पूनिया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने कथित बदतमीजी की शिकायत की। पूनिया ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही लेकिन इसके बाद दुष्यंत ने उनसे संपर्क न करने को कहा।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं लेकिन इस घटनाक्रम से आहत होकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पूनिया ने दावा किया कि जांच में उन्हें पवन कुमार की गलती नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ अन्य लोगों का व्यवहार अनुचित था। रणधीर पूनिया ने कहा कि उनके साथ कई कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला का सवाल : एफआईआर सार्वजनिक क्यों नहीं?
दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। उन्होंने लिखा कि छह दिन बीत जाने के बावजूद एफआईआर न तो ऑनलाइन अपलोड की गई और न ही आवेदन करने पर कॉपी दी गई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 24 घंटे में एफआईआर अपलोड करने के निर्देशों का हवाला देते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें