हिसार। हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी प्रधान पद पर आमने-सामने हैं। इसके अलावा उप प्रधान व सचिव पद पर त्रिकोणीय और संयुक्त सचिव पर सीधा मुकाबला होगा और कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। महिला अधिवक्ता सिर्फ संयुक्त सचिव पद पर प्रत्याशी बनी हैं। शुक्रवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राजेश जाखड़ ने बताया कि प्रधान पद पर अमित सैनी, बंसी लाल गोदारा, मनदीप कुमार बिश्नोई, प्यारे लाल चौहान, संजय कुमार भारद्वाज व सोमदत्त शर्मा प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार उपप्रधान पद पर अजीत सिंह ढिल्लो, मनोज कुमार कौशिक व राज कृष्ण वशिष्ठ जबकि सचिव पद पर गौरव बैनीवाल, हवा सिंह गोदारा और मुकेश शर्मा प्रत्याशी हैं। संयुक्त सचिव पद पर गीतांजलि शर्मा व प्रदीप सिंह बागरिया और कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार वर्मा, रिंकू सिंह खटाना, संजय गोयल व सितेंद्र कुमार चौहान प्रत्याशी हैं।
1808 में से 1807 करेंगे वोट
इस चुनाव में कुल 1808 सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा जिनमें से मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश जाखड़ ने किसी के भी पक्ष में मतदान न करने का फैसला लिया है, जिस हिसाब से कुल 1807 सदस्य वोट करेंगे।
मतदाताओं को संभव सुविधा मिलेगी : जाखड़
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश जाखड़ ने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को हर जरूरी संभव सुविधा मिलेगी। यदि कोई मतदाता बीमार है या ऐसी हालत में है कि वह मतदान के लिए लाइब्रेरी में नहीं आ सकता या आ सकती तो, उसकी भी दायरे में रहकर हर संभव मदद की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।
हांसी : 380 बार सदस्य करेंगे अपने मत का प्रयोग
बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरी इंचार्ज निर्विरोध रूप से चुने जा चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी पूर्व प्रधान भगत सिंह रंगा ने बताया कि बार के 380 सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट पवन कुमार रापडिया, संदीप गौतम, सरवर सिंधू, विकास सिंहमार, रूपेंद्र राणा मैदान में हैं। इसमें पवन कुमार रापडिया पहले प्रधान पद पर रह चुके हैं। रूपेंद्र राणा और सरवर सिंधु पूर्व सचिव रह चुके हैं। विकास सिंहमार पूर्व उपप्रधान और संदीप गौतम ट्रेजर के पद पर रह चुके हैं। उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट कुनाल मदान, अमित कुमार, अतुल कुमार, सचिव पद के लिए एडवोकेट संदीप घरसा, आनंद सिंह काजल, रोहताश सैनी चुनाव लड़ रहे है। सहसचिव पद के लिए एडवोकेट कमल कुमार, दीपक सैनी मैदान में है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सायना यादव व लाइब्रेरी इंचार्ज एडवोकेट ओमपाल शर्मा निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसमें कोई आवेदन नहीं आया था। जिस पर इन्हें निर्विरोध कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरी इंचार्ज चुना गया। सह निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट परमजीत जाखड़, अमन घणघस, दीपक बामल, धीरेंद्र कुमार है।