फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीसीआई की रोक के बावजूद आज होंगे हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव अ​धिकारी बैठक करते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की रोक और लगातार जारी तीन पत्रों के बावजूद हिसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को कराए जाने की तैयारी है। बीसीआई ने अपने ताजा पत्र में चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप जाखड़ का लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित करते हुए उनकी प्रैक्टिस पर भी रोक लगा दी है। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी का कहना है कि मतदान हर हाल में होगा और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

12 जून को प्रस्तावित चुनाव अब अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच प्रतिष्ठा का विषय बन गए हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप जाखड़ ने बताया कि मतदान के लिए केंद्र सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा।
दूसरी ओर बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा (बीसीपीएच) दोनों चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर चुके हैं। बीसीआई ने 9 जून को अंतरिम आदेश जारी कर चुनाव और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। साथ ही दिलीप जाखड़ को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी भूमिका में कार्य करने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद 10 जून को जिला बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिन पर दिलीप जाखड़ के हस्ताक्षर थे। इसे गंभीरता से लेते हुए बीसीपीएच ने दिलीप जाखड़ और छह सहायक चुनाव अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
बीसीपीएच ने अपने आदेश में चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन, एडहॉक कमेटी, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि, बैठक, मतदान या आमसभा आयोजित करने से भी मना किया है। काउंसिल ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना अतिरिक्त नोटिस के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बीसीपीएच ने 13 जून को जनरल हाउस की बैठक भी बुलाई है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की विभिन्न बार एसोसिएशनों के चुनाव कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें चुनाव के आयोजन और काउंसिल के अगले फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें