फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव 12 को, दलीप जाखड़ बने रिटर्निंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन हिसार के लंबे समय से लंबित चुनाव अब 12 जून को होंगे। शुक्रवार को बार रूम में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण तक बार एसोसिएशन के सभी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी रिटर्निंग ऑफिसर संभालेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बार एसोसिएशन के ड्राफ्ट संविधान और प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा हुई। अधिकांश अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया कि संविधान संशोधन और ड्राफ्ट को अपनाने की प्रक्रिया चुनाव के बाद की जाए। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने पर सहमति बनी।
जनरल हाउस ने वरिष्ठ अधिवक्ता दलीप जाखड़ को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया। वहीं चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए राजबीर सिंह पायल, रतन सिंह पन्नू, राम सिंह सोढ़ी, मीनू शर्मा, कमल गुप्ता, अनुराग भारद्वाज और हिमांशु आर्य खोवाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 26 और 27 मई को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 मई को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित की गई है। मतदान 12 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद तुरंत मतगणना शुरू की जाएगी। बार एसोसिएशन ने चुनाव ईवीएम से कराने की प्राथमिकता जताई है। हालांकि समय पर ईवीएम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा।
चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 5 वर्ष तथा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 वर्ष का बार अनुभव अनिवार्य रखा गया है। कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें