फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 2.40 घंटे लेट पहुंची: कई यात्रियों ने किए टिकट कैंसिल; 14 को PM ने किया था शुभा

Fri, 18 Apr 2025 01:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा जहां धार्मिक यात्रा को आसान बना रही है, वहीं शुरुआत में ही कई मौसम संबंधी चुनौतियों के चलते यात्रियों को अभी भी थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ के बाद 18 अप्रैल से दिल्ली -हिसार, हिसार-अयोध्या, अयोध्या-हिसार,हिसार- दिल्ली नियमित उड़ान शुरू हुई। नियमित उड़ान के पहले ही दिन दिल्ली से हिसार आने वाली फ्लाइट 2 घंटे 40 मिनट देरी से आई। दिल्ली से हिसार के लिए आई फ्लाइट में केवल 16 यात्री थी।

विज्ञापन


2.40 घंटे की देरी होने से यात्री काफी आक्रोश में नजर आए। दिल्ली-हिसार फ्लाइट देरी से आई इस कारण हिसार से अयोध्या के लिए जाने वाली फ्लाइट भी करीब तीन घंटे की देरी से उड़ी। यात्रियों को बताया गया कि हिसार एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण दृश्यता सही नहीं होने के कारण फ्लाइट में देरी हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली से हिसार आने वाली फ्लाइट का दिल्ली से 9.30 पर उड़ान भर कर हिसार 10.10 पर उतरना था। इसी 72 सीटर हवाई जहाज को 10.35 पर हिसार से उड़ान भरकर 12.35 पर अयोध्या उतरना था। दिल्ली से हिसार आने वाले 16 लोगों ने अपनी टिकट बुक की थी। यात्रियों ने एक टिकट के लिए 1390 रुपये चुकाए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन यात्रियों को हिसार में मौसम खराब होने का हवाला देकर रोका गया।

हवाई जहाज करीब 12.10 बजे दिल्ली से उड़ान भर कर 12.50 पर हिसार पहुंची। इसके बाद यह फ्लाइट 1.20 पर अयोध्या के लिए रवाना हुई। हिसार से अयोध्या के लिए 61 यात्री रवाना हुए। यात्रियों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए यात्रा की शुरुआत की। हिसार से अयाेध्या के लिए जाने वाले हवाई जहाज यात्री राजेंद्र सपड़ा ने कहा कि कुछ देरी हुई इसके बावजूद सफर अच्छा था।

विज्ञापन

टिकट कैंसिल कराया, कैब से पहुंचे दिल्ली

फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना निवासी मनीष ने बताया कि वह अपनी दादी संतरो के साथ पहुंचे थे। मनीष ने बताया कि दिल्ली से बैंगलुरू के लिए रात 8 बजे की फ्लाइट है। मैं दोपहर करीब 12 बजे हिसार पहुंचा था। यहां आकर पता लगा कि फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से चल रही है। अब यही फ्लाइट अयोध्या जाएगी वहां से कितनी देर में आएगी। हिसार से दिल्ली समय पर पहुंच पाएगी या मौसम के कारण कैंसिल हो जाएगी । अगर हम समय पर दिल्ली नहीं पहुंचे तो हमारी बंगलुरू की फ्लाइट भी छूट जाएगी। मैंने टिकट कैंसिल कर दी है। अब कैब बुक कर दिल्ली जा रहे हैं।

बिचपड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि हैदराबाद से दिल्ली आया था। दिल्ली से हिसार आने के करीब ढाई घंटे इंतजार कराया गया। हमें बता रहे थे कि हिसार में गेहूं की कटाई के कारण आसमान में धूल का गुबार है। हमें उतरने के लिए 5000 मीटर की दृश्यता चाहिए, वहां 3000 से 3500 मीटर की दृश्यता है। इस कारण करीब ढाई घंटे हमें इंतजार कराया गया।

सूर्य नगर निवासी नरेंद्र शर्मा कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर कोई सुविधा नहीं है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोलकता से दिल्ली तो 2 घंटे में आ गए थे। इसके बाद हमें दिल्ली में ढाई घंटे इंतजार कराया गया। यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। बुजुर्ग लोग रनवे से 400-500 मीटर पैदल चलते हुए आ रहे हैं। बच्चे, महिलाएं 42 डिग्री की धूप में पैदल आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से उद्घाटन के चक्कर में बिना सुविधाओं के चलते एयरपोर्ट को शुरु कर दिया।

दिल्ली से आए पुलकित ने कहा हम खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में रहते हैं। दिल्ली से टैक्सी की बजाए हमने हवाई जहाज का विकल्प लिया था। इतनी देरी होना सही नहीं है। दिल्ली से इतनी देर में तो टैक्सी या रोडवेज बस में भी आ जाते। सुबह 9 बजे से अब दोपहर 1 बजे हिसार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें