बुधवार देर शाम एयरपाेर्ट परिसर में उगी झाड़ियों में आग लग गई। एयरपोर्ट के फायर ब्रिगेड स्टेशन की गाड़ियाें ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वन्यजीवों को झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए टीम पटाखे छोड़ रही थी, जिसमें एक पटाखा सूखी झाड़ियों में गिरने से आग लग गई।
वन्यप्राणी विभाग की टीम के 6 जिलों के 400 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी हिसार एयरपोर्ट परिसर में तैनात किए गए थे। पिछले एक सप्ताह ये यह टीम हिसार में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जिसमें वन्यप्राणी विभाग की टीम ने एयरपोर्ट परिसर के अंदर से 14 जीव पकड़े हैं। कुछ वन्य प्राणी एयरपोर्ट परिसर के बाहर से भी पकड़े हैं।