फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार व्यापार संघ और 65 व्यापारिक एवं जन संगठनों के आह्वान पर बढ़ रहे अपराध के विरोध में बुधवार को शहर के बाजार बंद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे ही नागोरी गेट पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए। शहर भर के छोटे से बड़े बाजारों में लगभग सभी दुकानें दोपहर तक बंद रही।

व्यापारियों को हजकां, भाजपा और इनेलो की तरफ से समर्थन मिला। धरने पर हजकां विधायक रेणुका बिश्नोई भी मौजूद रही। बाजार बंद की वजह से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

व्यापारियों ने ऐलान किया है कि बृहस्पतिवार को मीटिंग कर व्यापारी काले बिल्ले लगाकर और दुकानों पर काले बैनर लगाकर दस दिनों तक विरोध जारी रखेंगे।

हालांकि व्यापारी इस पर अंतिम फैसला मीटिंग में ही लेंगे। इस मामले में व्यापारी राज्यस्तरीय आंदोलन का भी ऐलान कर सकते हैं।

राजगुरु मार्केट, दिल्ली गेट, मुलतानी चौक, पड़ाव बाजार, जहाजपुल एरिया बाजार, मोती बाजार, पूजा मार्केट, तेलियान पुल, बिश्नोई मार्केट, नागोरी गेट, गोविंद गढ़ बाजार, रेड स्क्वेयर मार्केट, अग्रसेन मार्केट, सुभाष मार्केट, पटेल नगर बाजार, एमसी कालोनी मार्केट, पुष्पा कांप्लेक्स मार्केट, पीएल मार्केट, बसस्टैंड रोड और रेलवे स्टेशन सहित शहर के सभी बाजार बंद थे।
विज्ञापन

 
बाजार बंद को लेकर व्यापारियों ने पहले ही ठोस प्लानिंग बनाई हुई थी। बाजार में अगर किसी एक दुकानदार की दुकान भी खुली दिखी तो व्यापारियों की पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद का आग्रह किया।

हिसार व्यापार संघ के महासचिव तिलक जैन ने कहा कि लूट मामले से आहत व्यापारियों की बृहस्पतिवार को दोबारा गांधी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में दोबारा बैठक होगी।

बैठक में दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी जाएगी कि लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हरियाणा बंद की प्लानिंग बनाएंगे।  

हिसार व्यापार संघ के प्रधान रमेश लोहिया ने कहा कि शहर में लूट, चोरी, स्नेचिंग और हत्याएं सरेआम हो रही हैं, लेकिन पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।

उन्होंने कहा कि अगर शहर में व्यापारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो जिला प्रशासन और पुलिस क्या कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रही है।

पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को कहा कि पुलिस कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने कहा तो इसमें हम क्या करें, पुलिस कर्मचारियों की मांग सीएम से करो।
 
धरनास्थल पर हजकां विधायक रेणुका बिश्नोई, पूर्व मंत्री व इनेलो नेता चौ. हरि सिंह सैनी, इनेलो जिला अध्यक्ष उमेद लोहान, इनेलो शहरी जिला अध्यक्ष हनुमान ऐरन, जिला हजकां प्रधान रणधीर सिंह, हजकां नेता गौतम सरदाना, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता, महामंत्री सुजीत कुमार, भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल और जितेंद्र जोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा आप के जिला संयोजक विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ, सत्यपाल अग्रवाल, उपभोक्ता मंच के प्रधान मनोज गुप्ता, अशोक बंसल, ईश्वर सिंह पूनिया, रामकुमार सैनी, हनुमान गोयल, कृष्ण बिश्नोई, रतन बंसल खेड़ा वाले, कृष्ण गर्ग, नरेंद्र गर्ग, होशियारीमल बंसल, राजेश चाय वाले, रमेश रॉयल, वीरभान बंसल, सज्जन गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद बंसल, राजेंद्र चौधरी और सीताराम सिंगल सहित भारी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने बैठक के बाद मार्केट का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।

23 अप्रैल को दिल्ली गेट के व्यापारी प्रमोद बंसल को बाइक सवारों ने लूटा था। लुटेरों ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगाकर सवा लाख रुपये लूट लिए।

बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। इस लूट और अन्य वारदातों के न सुलझने पर ही व्यापारी भड़के हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें