फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: गांव राजथल में हादसा, आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवकों की गई जान, दो की हालत गंभीर

Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गांव राजथल के पास शनिवार शाम साढ़े सात बजे हादसा हुआ है।  दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल के रेस्ट हाउस के पास शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। राहगीरों ने चारों युवकों को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद जिले के गांव झांझ निवासी 26 वर्षीय शुभम और 22 वर्षीय साहिल किसी काम से नारनौंद आए हुए थे। देर शाम को जब वो गांव झांझ जा रहे थे तो गांव राजथल के पास जींद की तरफ से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जींद के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने झांझ निवासी शुभम को मृत घोषित कर दिया और साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की पहचान कापड़ो निवासी अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जिसको इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। वहीं दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों को जींद के नागरिक अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -सब इंस्पेक्टर कपिल देव, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें