फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार लोग चार दिन से प्यासे

Sat, 16 Apr 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
विज्ञापन
पानीसमस्या - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की आबादी का एक बड़ा हिस्सा पीने के पानी के लिये तरस रहा है। यहां के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। शहर में पानी की किल्लत को लेकर पहले ही शहरवासी परेशान हैं। सूर्य नगर और शिव नगर में भी पानी पिछले चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण दोनों इलाकों के करीब 18 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां पर पीने का पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है और जो लोग टैंकर नहीं मंगवा सकते, उन्हें पीने के पानी के पानी के लिए विद्युत नगर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


बिना नहाए जाना पड़ रहा स्कूल सूर्य नगर में रहने वाली सुनीता, सुमन, बिमला, रेखा, सरोज, ओमपति, गीता, विद्या, बाला, रानी, कृष्णा आदि महिलाओं का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे दैनिक कार्य में बाधा आ रही है। स्कूल जाते समय बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल जाना पड़ रहा है, वहीं कपड़े धोने व रोजमर्रा के अन्य कार्यों के लिए भी पानी की समस्या आ रही है।
पिछले दस दिन से एक टाइम पानी आ रहा
पीने के पानी के लिए महिलाओं को विद्युत नगर से बाल्टियों व मटकों में पानी लेके आना पड़ता है। जो दूर होने के कारण महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। इससे पहले भी करीब दस दिनों से पानी की एक टाइम सप्लाई आ रही थी। पिछले चार-पांच दिन से पानी की सप्लाई बिलकुल ही बंद है। गौरतलब है कि सूर्य नगर व शिव नगर कॉलोनी में 18 हजार के करीब आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें