फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने संभाला कार्यभार बोले, यूथ चार्टर से करेंगे क्राइम कंट्रोल

Wed, 27 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
ओपी सिंह - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के अधिकारी ओपी सिंह ने मंगलवार को हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार दफ्तर में ग्रहण कर लिया। वह इससे पहले डेढ़ साल तक अंबाला-पंचकूला के पुलिस कमिश्नर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने, चौकियों और पुलिस दफ्तरों के लिए यूथ चार्टर बनाया जाएगा। ओपी सिंह ढाई दशक के कार्यकाल के दौरान कैथल, पानीपत, हिसार, जींद और रेलवे के एसपी रहे।
विज्ञापन


उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार में उप-निदेशक, हरियाणा के खेल निदेशक और साउथ रेंज के आईजी रहे। 2014 से अंबाला में पुलिस कमिश्नर थे। वर्ष 2008 में सराहनीय सेवाओं के लिए प्रेजिडेंट मेडल से नवाजे गए। विश्वास जताने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी निष्ठा और कुशलता से अपने सुरक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेगी।

अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए सिंह ने कहा कि वे तीन बातों पर पूरा जोर लगाएंगे। एक तो हिंसक और पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए, दूसरा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और तीसरा युवाओं के साथ सलूक अच्छा हो।
विज्ञापन


यूथ चार्टर बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि थाने, चौकियों एवं पुलिस दफ़्तरों के लिए एक यूथ चार्टर बनाया जाएगा। इससे इस बात पर जोर दिया जाएगा कि सामान्य युवाओं के साथ अच्छा व्यवहार रखा जाए और उनकी जरूरतों एवं समस्याओं का ख्याल रखा जाए।  बुरा सलूक और ढीली कार्रवाई भ्रष्टाचार से प्रेरित होती है। आईजी ने कहा कि वह यह तय करेंगे कि जरूरतमंद लोगों के प्रति सहृदयता रखी जाए और आम लोगों के साथ शिष्ट आचरण हो।

मनोबल के लिए होगी जवानों से सीधी बात पुलिस के मनोबल पर चिंतित दिखे सिंह ने कहा कि अनुशासनात्मक एवं भलाई उपायों के माध्यम से यह तय करेंगे कि हिसार रेंज की पुलिस फाइटिंग फिट रहे। इसके लिए वह जवानों एवं अधिकारियों से सीधे वार्तालाप करेंगे और उनकी समस्याओं का हल निकालेंगे उनकी शंकाओं का निवारण करेंगे।

आईजी ने कहा कि उनकी कोशिश सबको साथ लेकर चलने की होगी, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निदान निकाला जा सके। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि एक सुरक्षित वातावरण देने के लिए उनकी पुलिस जी तोड़ मेहनत करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें