फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, डिप्टी मेयर, पार्षद ने रुकवाया काम, अधिकारियों ने शुरू करवाया

Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
मिलगेट चौक - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मिलगेट चौक से लेकर कैंची चौक तक एक साइड का बन रहे रोड का निर्माण कार्य इनेलो के बरवाला हलके के विधायक वेद नारंग, डिप्टी मेयर भीम महाजन व पार्षद मास्टर प्रहलाद ने लोगों के साथ मिलकर रुकवा दिया। विधायक व जन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार घटिया सामग्री लगाकर रोड निर्माण कर रहा है। जो टेंडर में नॉर्म हैं उनको पूरा ही नहीं कर रहा।
विज्ञापन


विधायक व जनप्रतिनिधियों ने सड़क को कई जगह से खोद डाला। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा इससे पहले बनाई गई मिर्जापुर रोड को भी जनप्रतिनिधियों ने दो अलग अलग जगहों से खोदकर देखा। वहां भी उन्होंने निर्माण सामग्री कम डाले जाने व मिट्टी पर ही सीधे तारकोल बिछाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस पर मिट्टी हटाकर नाला सैंड डाला जाना चाहिए था। शाम तक काम बंद रहा। विरोध के बाद ठेकेदार ने नाला सैंड मंगवाकर काम करना शुरू किया और देर शाम को फिर सड़क निर्माण शुरू हो गया।

सुपरवाइजर नहीं दे सका जवाब
डिप्टी मेयर भीम महाजन व पार्षद मास्टर प्रहलाद ने मौके पर पहुंचकर जब एक्सईएन माचरा को फोन किया तो उन्होंने मौके पर विभाग के सुपरवाइजर को भेजा। वह इस काम की सुुपरविजन कर रहा था। मौके पर ही जब जनप्रतिनिधियों ने उससे सवाल दाग दिए। सुपरवाइजर यह नहीं बता सका कि इस रोड पर कितना इंच रोड़ा व कितनी इंच तारकोल मटीरियल की लेयर डाली जानी है। डिप्टी मेयर ने कहा कि अगर आपको ये ही नहीं पता तो आप किस चीज की सुपरविजन कर रहे हैं। इतनी बात सुनकर व आमजन के विरोध के आगे सुपरवाइजर व ठेकेदार दोनों वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


विधायक ने किया एक्सईएन को फोन
मौके से ही विधायक वेद नारंग ने एक्सईएन माचरा को फोन किया। उन्होंने कहा कि एक्सईएन साहब अब ये काम करवाओगे क्या। आपका ठेकेदार सरासर जनता के साथ धोखा कर रहा है। रोड़े पर डाली गई मिट्टी पर सीधे ही तारकोल बिछाया जा रहा है। इस पर माचरा ने कहा कि एमएलए साहब फिलहाल मैं डीसी साहब के साथ मीटिंग में हूं। मैं खुद आकर देखूंगा।

एक्सईएन, एसडीओ ने देखा मौका
देर शाम को एक्सईएन वीजी माचरा व एसडीओ सचिन भाटी ने सड़क का दौरा किया। उन्होंने ठेकेदार को कहकर काम फिर शुरू करवा दिया। हालांकि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने साफ कहा है कि काम एकदम ठीक हो रहा था। लोगों ने क्यों विरोध किया हमारे समझ से परे है।


बीजेपी सरकार दावा करती है कि हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे, लेकिन धरातल पर जो काम हो रहा है उसमें भ्रष्टाचार का बोलबाला है। केवल औपचारिकता हो रही है। जो भी दोषी हैं हम उन पर कार्रवाई की मांग करते हैं। हम किसी भी हालात में जनता की खून पसीने की कमाई व्यर्थ नहीं होने देंगे।
- वेद नारंग, एमएलए, इनेलो बरवाला हलका

एक्सईएन साहब और मैंने सड़क का मौका जाकर देखा है हमने वहां काम में कोई कमी नहीं मिली है। दोबारा से काम चालू करवा दिया गया है। अब लोगों ने काम क्यों रुकवाया हमारी समझ से परे है। - सचिन भाटी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें