फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में तेज रफ्तार का कहर: जिंदल ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार, बिजली के खंभों से टकराई; दो युवक घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में हुए हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार शहर के ही एक निवासी की है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने कार को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के जिंदल ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब तेज रफ्तार कार दीवार से टकराकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई और बिजली के खंभों से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना अल सुबह करीब चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार शहर से दिल्ली की ओर जा रही थी। जिंदल ओवरब्रिज पर चढ़ते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवरब्रिज की दीवार से टकराने के बाद नीचे जा गिरी। नीचे गिरने के बाद कार बिजली के खंभों से टकराई, जिससे बिजली के खंभे टूट गए और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

राहगीरों ने घायलों को बचाया

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार शहर के ही एक निवासी की है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने कार को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन

बिजली के खंभे टूटने के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें