हिसार। भाजपा नेता मनदीप मलिक, प्रदीप सहरावत पर दर्ज दुष्कर्म के केस की एफआईआर को रद्द किए जाने को लेकर पीड़िता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। जिस पर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी 2025 को होगी।
एक महिला ने सदर थाना में शिकायत देकर भाजपा निगरानी समिति के संयोजक मनदीप मलिक तथा प्रदीप सहरावत पर आरोप लगाए थे। जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने एफआईआर कैंसिल के लिए लिखा था। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया साक्ष्यों के अभाव में 22 नवंबर को दर्ज एफआईआर नंबर 879 को कैंसिल करने के लिए लिखा गया था। पीड़िता ने इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में केस दायर किया। जिस पर हाईकोर्ट ने महिला आयोग चेयरपर्सन, डीजीपी, एडीजीपी, गृह विभाग के एसीएस, एसपी, एसचओ सदर, एसचओ सिटी से पक्ष मांगा है।