फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी... जून में पहली बार पारा 42 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में इस बार जून माह में पहली बार सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सात दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिनभर कड़ी धूप और वातावरण में 65 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोग पसीना पौंछते नजर आए। हालांकि बीच-बीच में गर्म हवाएं भी चलीं और आंशिक बादल छाए रहे।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों पिछली बार अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक कम रहा था। पिछले वर्ष कोविड संकट और लॉकडाउन के बीच जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 12 वर्षों की बात करें तो 2011, 2015 और 2020 को छोड़कर हर वर्ष जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था। इस बार जून के पहले सप्ताह अधिकतम तापमान सबसे अधिक सोमवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले सात दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
1 जून 29.6 19.6
2 जून 34.0 21.9
3 जून 37.1 21.7
4 जून 40 23.5
5 जून 41.2 25.3
6 जून 39.3 26.7
7 जून 42.5 26.1
तापमान सेल्सियस डिग्री में
पिछले 10 वर्षों में जून में सबसे अधिक तापमान
19 जून 2020 44.2 डिग्री
11 जून 2019 46.4 डिग्री
02 जून 2018 46.0 डिग्री
05 जून 2017 46.6 डिग्री
05 जून 2016 45.0 डिग्री
09 जून 2015 45.2 डिग्री
10 जून 2014 47.1 डिग्री
06 जून 2013 45.7 डिग्री
01 जून 2012 46.7 डिग्री
08 जून 2011 45.1 डिग्री
19 जून 1981 48.4 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें