फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेबस यात्री...कर्मचारी और प्रबंधन जिद पर अड़े, पिस रहीं सवारियां

विज्ञापन
सिरसा व ​दिल्ली के बूथ पर बसों का इंतजार करते यात्री 
विज्ञापन
हिसार। लंबित भत्तों का भुगतान नहीं करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शनिवार को हिसार-हांसी डिपो की 251 बसों के पहिए थमे रहे। रोडवेज प्रबंधन और कर्मचारियों की जिद के चलते करीब 10 हजार यात्रियों ने भारी परेशानी झेली।
विज्ञापन

निजी बसें चलीं लेकिन ठसाठस भरी रहने से महिलाओं-बच्चों व बुजुर्गों की हालत खस्ता हो गई। कर्मचारियों ने रविवार को भी चक्का जाम के एलान किया है। एक दिन की हड़ताल से रोडवेज को 14-15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार रात से हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने तड़के 3:30 बजे चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली हिसार डिपो की पहली बस को नहीं जाने दिया। इसके बाद से हिसार डिपो की 180 और हांसी डिपो की 71 बसें दिनभर खड़ी रहीं। हिसार से अन्य शहरों को जाने वाले और अन्य डिपो की बसों से हिसार में उतरकर लोकल मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निजी बसों का संचालन जारी रहा पर इनमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इनकी संख्या कम होने के कारण यात्रियों को से एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
1.10 करोड़ जारी किए पर खातों में जमा नहीं हो पाए : रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कर्मचारियों के टीए और अप्रेंटिस कर्मचारियों के वेतन सहित 1.10 करोड़ रुपये के बिल निकाले लेकिन ट्रेजरी बंद होने के कारण भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस पर कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक राशि उनके खातों में नहीं आएगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें