फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Sun, 10 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस ने लागू किया मास्टर प्लान
विज्ञापन


मुख्य चौक-मार्गों पर लगाए गए भारी वाहन नो एंट्री साइन बोर्ड

फोटो 9


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष मास्टर प्लान लागू किया है। इसके तहत सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की आवाजाही अक्सर जाम का कारण बनती थी जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसपी के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी इंसपेक्टर धर्मचंद ने शहर के छह प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर भारी वाहन नो एंट्री साइन बोर्ड लगवाए हैं। इसमें महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक, सावित्री बाई फुले चौक, अरोड़ वंश चौक, सैन चौक व शाह सतनाम सिंह चौक शामिल हैं।
इन बोर्डों से वाहन चालकों को पहले से यातायात नियमों की जानकारी मिल जाएगी। यदि कोई भारी वाहन चालक निर्धारित समय के दौरान नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन



शहरवासी पुलिस प्रशासन का करें सहयोग
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस केवल चालान करने तक सीमित नहीं है बल्कि आम नागरिकों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दूसरों को भी नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें व शहर की यातायात व्यवस्था तथा सुंदरीकरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें