फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरडी सिटी सेंटर में निगम के पूर्व भवन निरीक्षक की दुकान मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आरडी सिटी सेंटर में नगर निगम के एक पूर्व भवन निरीक्षक सुमित की दुकान मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। इस सुनवाई के लिए शिकायतकर्ता तिलक व पूर्व भवन निरीक्षक दोनों को बुलाया गया है। उपनिगमायुक्त विरेंद्र सहारण इस मामले की जांच कर रहे हैं। सुनवाई का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता तिलकराज ने निगम कार्यालय में शिकायत दी थी कि पूर्व भवन निरीक्षक की आरडी सिटी सेंटर में अवैध संपत्ति है। इस मामले की जांच की जाए। इस शिकायत के आधार पर निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। अब तक इस मामले की तीन बार सुनवाई हो चुकी है। शिकायतकर्ता की मानें तो पूर्व भवन निरीक्षक एक भी सुनवाई में नहीं आए। उधर, पूर्व भवन निरीक्षक ने अपने बयान में कहा कि उसने 28 मार्च 2023 को बेसमेंट में एक दुकान 5.72 लाख रुपये में खरीदी थी। इस बारे में उसने 18 अगस्त 2022 को विभाग को भी अवगत करवा दिया था। शिकायतकर्ता की मानें तो जिस समय यह दुकान खरीदी गई, उस समय आरडी सिटी सेंटर में अवैध निर्माण मामला सामने आ चुका था और इसकी जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें