फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू के घायल छात्रों का एम्स से मेडिकल कराने की याचिका पर सुनवाई 8 को

Sun, 06 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में लाठीचार्ज के दौरान छात्रों को लगी चोटों के बारे दिल्ली स्थित एम्स के चिकित्सकों से मेडिकल जांच करवाने की मांग के संबंध में दायर याचिका पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत अब इस मामले में 8 जुलाई को सुनवाई करेगी। इससे पहले कोर्ट में वीरवार को सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध में एचएयू विद्यार्थियों ने 10 जून को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। वहां सुरक्षा कर्मियों ने विद्यार्थियों के साथ हाथापाई की थी। उसी दिन रात को विद्यार्थी कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। तब उन पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें 7 छात्रों को चोटें लगी थीं। एडवोकेट विक्रम मित्तल ने बताया कि घायल छात्रों की तीन बार एमएलआर काटी गई और तीनों रिपोर्ट अलग-अलग हैं। पहली रिपोर्ट में जीरो पॉइंट 2 सेंटीमीटर चोटें दिखाई गईं। दूसरी रिपोर्ट में करीब 1 सेंटीमीटर चोट दिखाई गई। जबकि तीसरी रिपोर्ट में छह सेंटीमीटर की चोटें बताई गई। असली घाव सात इंच का है। छात्र पक्ष का आरोप है कि चिकित्सक पर दबाव बनाया गया था। एडवोकेट ने बताया कि अब इस मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें