हिसार। नगर निगम हिसार की मतदाता सूचियों को तैयार करवाने, आपत्तियों की सुनवाई एवं निर्णयों के लिए सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त कर दी गई है। नागरिकों से प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटान 4 जनवरी 2025 तक रिवाइजिंग अथॉरिटी-कम-उप मंडल अधिकारी (ना.), हिसार की ओर से किया जाएगा।
एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावे व आपत्तियां के निपटान के लिए 4 जनवरी को दोपहर 2 बजे सुनवाई की जाएगी। प्राप्त दावे व आपत्तियां के संबंध में संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 5 के लिए सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी के रूप में जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव और नगर निगम के सहायक अभियंता सुमित कुमार, वार्ड नंबर 6 से 10 के लिए हिसार तहसीलदार राकेश मलिक व नगर निगम के सहायक अभियंता संदीप कुमार को कमेटी में शामिल किया है।
इसके अलावा वार्ड-11 से 15 के लिए खंड हिसार प्रथम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल बाजवान और नगर निगम के सहायक अभियंता संदीप कुमार, वार्ड नंबर 16 से 20 के लिए खंड हिसार द्वितीय के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कीर्ति सिरोहीवाल और सहायक अभियंता कर्मपाल को कमेटी में शामिल किया है।