फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में गीला व सूखा कचरा अलग होने पर ही नगर परिषद करेगी उठान

Sat, 04 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल से कचरे के उठान को लेकर एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व नागरिक अस्पताल के एसएमओ की बैठक ली। बैठक में अस्पताल प्रशासन की तरफ से गीले व सूखे कचरे को अलग करने के बाद उठान पर सहमति बनी। वहीं अस्पताल में बिजली के तार ढकने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रथम तल पर पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। सिस्टम लगाने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। इस सिस्टम के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जिसके जरिए अस्पताल में समय समय पर मुनादी की जाएगी।
अस्पताल में कचरे के उठान को लेकर लंबे समय से समस्या हो रही थी। कचरे का नियमित उठान न होने के कारण अस्पताल में शव गृह के पास कई दिन तक कचरे के ढेर देखने को मिलते थे। कचरे का उठान नगर परिषद की तरफ से किया जाता है।
विज्ञापन

इसको लेकर एसडीएम राजेश खोथ ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान व नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. सुरेश चौहान ने अस्पताल के गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने की मांग की। साथ ही बॉयोमेडिकल वेस्ट उठाने से मना कर दिया। इस पर डॉ. राहुल बुद्धिराजा भी कचरे को अलग करने पर राजी हुए।
जिस पर कचरे के नियमित उठान पर सहमति बनी। बता दें कि नागरिक अस्पताल में बुधवार शाम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया था। इसमें कचरे के ढेर, लटकते तार, मरीजों के लिए योजनाओं को बताने में प्रचार की कमी व कम लाइट होने पर अधिकारियों को डांट लगाई थी। जिसके बाद से अस्पताल में दो दिन से व्यवस्था सुधारने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें