फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदमपुर-नारनौंद में आकार ले रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर और नारनौंद के उपमंडलीय नागरिक अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की राह अब आसान होती नजर आ रही है। दोनों अस्पतालों के विकास कार्य करीब 90 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं और भवनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शेष काम को गति देते हुए दीपावली से पहले मरीजों के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने पीडब्ल्यूडी से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद बचे कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा। नारनौंद में 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक उपमंडलीय नागरिक अस्पताल का निर्माण करीब 34 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से किया जा रहा है।

यहां मरीजों को विभिन्न बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। वहीं आदमपुर के एसडीएच अस्पताल को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। दोनों अस्पतालों में भवन, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधा से जुड़े विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हिसार की दौड़ होगी कम :

आदमपुर और नारनौंद के उपमंडलीय अस्पताल शुरू होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है। उपमंडल स्तर पर ही बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए हिसार आने-जाने की जरूरत कम होगी।

::::::::::::::

आदमपुर और नारनौंद के एसडीएच अस्पतालों में करीब 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी विभाग से कार्य की रिपोर्ट मांगी गई है। शेष कार्य पूरा होने के बाद अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, उप सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें