फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग का कहर : आधे हरियाणा में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात, एक्यूआई 500 तक पहुंचा

Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
आसमान में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा भर में धूल-धुएं (स्मॉग) का कहर जारी है। कई जिलों में हवा इतनी बिगड़ गई है कि कोरोना संकट के बीच हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 पहुंच गया। प्रदेश के 10 अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही हालात रहे और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। कई जिलों में यह 500 के करीब रहा। 

विज्ञापन


वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति वाले इन जिलों में वायु प्रदूषण में पीएम 2 और पीएम 10 की मात्रा भी अपने अधिकतम स्तर 500 पर पहुंच गई। दिनभर वातावरण में धूल और धुएं के बादल छाए रहे। सांस के रोगियों को इससे सबसे अधिक परेशानी हुई। ऐसे में यह वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गाड़ियों व इंडस्ट्री के धुएं और निर्माण स्थलों के समीप उड़ती धूल के अलावा पराली के धुएं की भी वायु प्रदूषण को बढ़ाने में बड़ी भूमिका है। 

धुंध में छिपा रहा सूर्य
वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि सूर्य की किरणें भी पूरी तरह से धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे तक मौसम ऐसा बना रहा जैसे धुंध छाई हो। भीषण वायु प्रदूषण के बीच दोपहर को कुछ हद तक सूरज की गर्मी को महसूस किया जा सका। सोमवार को हिसार का दिन का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और रात्रि तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन और राहत नहीं

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, फिलहाल तापमान में कमी और वातावरण में नमी के कारण धुआं और धूल मिलकर स्मॉग बनाए हुए है। नमी वाली पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन गति नहीं है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर बाद कुछ राहत मिल सकती है। दो दिन बाद हवा बदलने के आसार हैं और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे स्मॉग छंटने की संभावना है। 

400 से अधिक एक्यूआई स्थान जिले

  • स्थान          एक्यूआई
  • भिवानी          450
  • चरखी दादरी   429
  • धारूहेड़ा          492
  • फरीदाबाद       488
  • फतेहाबाद       486
  • गुरुग्राम          500
  • हिसार            478
  • जींद              475
  • मानेसर         478
  • रोहतक          481
  • सोनीपत        419
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें