फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर एसपी ने कटवाया हेडकांस्टेबल का 500 रुपये का चालान

विज्ञापन
एसपी की मौजूदगी में हेडकांस्टेबल इंद्रजीत का चालान करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोविड-19 के आदेशों की पालना न करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। बुधवार शाम को भी राजगुरु मार्केट में ड्यूटी दे रहे एक हेडकांस्टेबल का एसपी ने ही चालान करवा दिया।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार शाम को एसपी बलवान सिंह राणा बरवाला से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजगुरु मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था जांचने के लिए वहां गाड़ी बाहर ही पार्किंग पर लगाई और वहां से पैदल ही पूरी मार्केट का दौरा किया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल इंद्रजीत मास्क को ठोड़ी पर लगाकर फोन पर व्यस्त था। जिसे एसपी ने देखा और तुरंत वहां मौजूद उसके सीनियर अधिकारी से उसका बिना मास्क का 500 रुपये का चालान करवाया। उल्लेखनीय है कि इसी तरह मंगलवार को भी एक महिला पुलिसकर्मी का इसी तरह चालान हुआ था। इस दौरान एसपी ने कहा कि नियम सब के लिए एक समान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग जीतनी है तो नियमों की पालना अवश्य करनी होगी। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क अवश्य पहनें। वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस ने बुधवार को बिना मास्क के बाहर घूमने वाले 412 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें