फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजकां सुप्रीमो और इनेलों के समर्थक भिड़े, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र हिसार के आजाद नगर स्थित पटवार भवन बूथ नंबर 47, 48, 50, 53 पर हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और इनेलो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


मतदान केंद्र परिसर में काफी देर तक पथराव हुआ। विवाद में दो लोग घायल हो गए। यहां हवाई फायरिंग की शिकायत भी मिली है। इन मतदान केंद्रों पर करीब पौना घंटा मतदान बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई को फर्जी वोटिंग की शिकायत मिली। यहां कुलदीप बिश्नोई की इनेलो समर्थकों के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन


इनेलो का आरोप है कि कुलदीप बिश्नोई ने उनके कार्यकर्ता कृष्ण गोदारा को थप्पड़ मार दिया। जब कुलदीप बिश्नोई मौके से निकलने लगे तो इनेलो वर्करों ने उन्हें मुख्य गेट पर घेर लिया।

इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी तोड़ दी। मतदान केंद्र के बाहर जमा भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कुलदीप बिश्नोई को बूथ के अंदर घुसकर जान बचानी पड़ी। जिसमें कुछ लोग बूथ के अंदर तक घुस आए।  घटना में हजकां के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

भीड़ में से किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से भीड़ तितर-बितर हो गई। पत्थर बाजी के दौरान हजकां कार्यकर्ता समालखां निवासी राजेंद्र चौधरी और सोनीपत निवासी कुलदीप वत्स घायल हो गए।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी के हाथ पर चोट आई है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई।

घटना के बाद राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा, कांग्रेस प्रत्याशी संपत सिह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कुलदीप बिश्नोई ने आजाद नगर पांच मतदान केंद्रा पर दोबारा मतदान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें