फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मूंग की किस्मों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान की सीड कंपनी संग एचएयू ने किया समझौता

Tue, 08 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में वैज्ञानिकों की टीम के साथ एचएयू कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विकसित मूंग की उन्नत किस्मों को बढ़ावा देते हुए राजस्थान की स्टार एग्री सीड्स कंपनी के साथ दो समझौतों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय की उन्नत किस्में ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्यों की कंपनियों के साथ समझौते (एमओयू) किए जा रहे हैं। विकसित मूंग की दो किस्मों, एम एच 1762 एवं एमएच 1772 का बीज तैयार कर कंपनी किसानों तक पहुंचाएगी, ताकि उन्हें इन किस्मों का विश्वसनीय बीज मिल सकें और उनकी पैदावार में इजाफा हो सकें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से समझौता ज्ञापन पर अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने तथा राजस्थान की स्टार एग्री सीड्स कंपनी की तरफ से डॉ. विक्रांत खरे ने हस्ताक्षर किए व उनके साथ आशीष सिंह उपस्थित रहे। स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा ने बताया कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद अब कंपनी विश्वविद्यालय को लाइसेंस फीस अदा करेगी, जिसके तहत उसे बीज का उत्पादन व विपणन करने का अधिकार प्राप्त होगा। इससे किसानों को भी इस उन्नत किस्म का बीज मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें