फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू छेड़छाड़ मामला : उकलाना विधायक ने सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की छात्रा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना पर उकलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश सेलवाल ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलपति को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेलवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा दो असिस्टेंट प्रोफेसरों पर लगाए गए गंभीर आरोपों को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है जो अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हमेशा की तरह केवल जांच कमेटी गठित कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा को न्याय मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। इ सरकार महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एचएयू ने कभी देश-विदेश में अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा बनाई थी लेकिन आज उपकुलपति और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही व संरक्षणकारी रवैये के कारण बदनामी का केंद्र बन गया है। एचएयू के उपकुलपति को तुरंत पद से हटाया जाए, दोषी प्रोफेसरों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित छात्रा को पूर्ण सुरक्षा और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें